Saif Ali Khan Instagram: इंस्टाग्राम पर सैफ अली खान का डेब्यू, सिर्फ इस एक स्टार को किया फॉलो
Saif Ali Khan Instagram: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी अब इंस्टाग्राम पर आ चुके हैं. उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया है. इंस्टा पर उन्होंने सिर्फ एक ही बॉलीवुड स्टार को फॉलो किया है.
Saif Ali Khan Instagram: जहां एक तरफ सलमान खान, शाहरुख खान, करीना कपूर, अक्षय कुमार समेत ज्यादातर बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, तो वहीं रणबीर कपूर समेत कुछ ऐसे भी कलाकार हैं, जिनका आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है. सैफ अली खान का भी सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं था, लेकिन अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है. सैफ 11 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर आए हैं.
सैफ ने @saifalikhanpataudi यूजरनेम के साथ अपना अकाउंट बनाया है. 12 अक्टूबर शाम 7 बजे तक उन्हें तकरीबन 27 हजार लोगों ने फॉलो किया है. हालांकि, वो सिर्फ एक अकाउंट को ही फॉलो करते हैं. वो अकाउंट किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस करीना कपूर का है. यानी सैफ ने इंस्टा पर सिर्फ अपनी पत्नी को ही फॉलो किया है.
सैफ का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट
सैफ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया है. उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं. वो पहली फोटो में लाइब्रेरी में बुक शेल्फ के पास खड़े नजर आ रहे हैं. दूसरी फोटो में वो किताब पढ़ते हुए पोज कर रहे हैं. इन दो तस्वीरों को शेयर करते हुए सैफ ने कैप्शन में लिखा, “पटौदी लाइब्रेरी…किताबों को उनके कवर से जज कर रहा हूं.”
View this post on Instagram
करीना कपूर भी सालों तक सोशल मीडिया से दूर थीं
बता दें कि सैफ की तरह करीना कपूर भी सालों तक सोशल मीडिया से दूर रही थीं. हालांकि, साल 2020 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था. उनके इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन यानी 1 करोड़ 40 लाख फॉलोअर्स हैं. करीना खास मौकों पर सैफ के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनके 6 साल के बाद अब सैफ ने भी इंस्टा पर अपना अकाउंट बना लिया है. अब उनकी तरफ से पोस्ट आते रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें-
Bigg Boss 20: कौन हैं मिट्ठू डॉन नकुल धुल? जिनकी एंट्री होते ही बाहर करने की मांग होने लगी
तेज प्रताप यादव अचानक राइज एंड फॉल 2 से बाहर, 3 वाइल्डकार्ड एंट्री ने बदला घर का माहौल
सैफ अली खान की लेटेस्ट फिल्म
बहरहाल, सैफ की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘हैवान’ है, जो 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार भी दिखे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप रही.




