Samuk: बस 20 दिन और… अक्षय कुमार की एलियन सर्वाइवल फिल्म पर बड़ा अपडेट

Samuk: बस 20 दिन और… अक्षय कुमार की एलियन सर्वाइवल फिल्म पर बड़ा अपडेट

Akshay Kumar Samuk Update: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सुमक' का ब्रिटेन शेड्यूल पूरा हो चुका है. अब मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग होने वाली है. जानिए कि फिल्म को लेकर क्या कुछ अपडेट है.

Akshay Kumar Samuk Update: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार पिछले कुछ महीनों से एक नई फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. फिल्म का नाम ‘सुमक’, जो एक एलियन सर्वाइवल साई-फाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है. विपुल अमृतलाल शाह इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और कनिष्क वर्मा डायरेक्टर हैं. अगस्त के आखिर से ब्रिटेन में इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी. अब खबर है कि वहां का शेड्यूल खत्म हो चुका है. इतना ही नहीं फिल्म की ज्यादातर शूटिंग भी पूरी हो चुकी है.

ब्रिटेन शेड्यूल के दौरान 80 प्रतिशत हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है. अब जो 20 प्रतिशत काम बचा है, मेकर्स उसे मुंबई में फिल्माएंगे. जानकारी के अनुसार मुंबई के लिए 20 दिन के शेड्यूल का प्लान बनाया गया है. यानी आसान भाषा में कहें तो सिर्फ 20 दिनों की शूटिंग बची है. उसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू किया जाएगा.

अक्षय ने दी थी शूटिंग शुरू होने की जानकारी

‘समुक‘ एक बड़े पैमाने की फिल्म है. मेकर्स इसमें किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. फिल्म में साइंस, फिक्शन और सर्वाइवल जैसी चीजें देखने को मिलेंगी. अक्षय ने इसी साल 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो व्हाइट शर्ट, पैंट और ब्लेजर में नजर आ रहे थे. वो हाथ में क्लैपबोर्ड लिए दिखे थे, जिसपर ‘समुक’ लिखा था. अक्षय ने उसी वीडियो के जरिए जानकारी दी थी कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 20: कौन हैं मिट्ठू डॉन नकुल धुल? जिनकी एंट्री होते ही बाहर करने की मांग होने लगी

तेज प्रताप यादव अचानक राइज एंड फॉल 2 से बाहर, 3 वाइल्डकार्ड एंट्री ने बदला घर का माहौल

‘समुक’ में अक्षय कुमार का किरदार

अक्षय कुमार ‘समुक’ में विवान आहूजा नाम का कैरेक्टर प्ले कर रहे है. हालांकि, ये किस तरह का किरदार होगा, अभी इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. अक्षय ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “नया जॉनर, नया किरदार, नया चैलेंज. विवान आहूजा ड्यूटी के लिए हाजिर है.” अभी इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है. हालांकि, मेकर्स का प्लान इसे 2027 में ही रिलीज करने का है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More