अल्लू अर्जुन की एक पोस्ट ने फैंस के बीच बढ़ाई हलचल, Raaka के बाद क्या होने वाला है?

अल्लू अर्जुन की एक पोस्ट ने फैंस के बीच बढ़ाई हलचल,  Raaka के बाद क्या होने वाला है?

Allu Arjun AA23: अल्लू अर्जुन की तरफ से सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट सामने आया है, जिसने फैंस के बीच उनकी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर हलचल बढ़ा दी है. जल्द ही उनकी फिल्म को लेकर कुछ ऐलान होने वाला है.

Allu Arjun AA23: पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लंबे समय से डायरेक्टर एटली के साथ एक साई-फाई फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम है ‘राका’. ये फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि, फाइनल रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है. ‘राका’ के अलावा अल्लू अर्जुन के खाते में एक और फिल्म है, जिसका टेंटेटिव टाइटल है ‘AA23’. लोकेश कनगराज इसके डायरेक्टर हैं. हालांकि, लंबे समय से इस फिल्म पर कोई जानकारी नहीं है. पर अब मेकर्स जल्द ही इस फिल्म को लेकर कुछ अपडेट शेयर करने वाले हैं.

सोशल मीडिया पर अल्लू का एक पोस्ट सामने आया है, जो AA23 से ही जुड़ा हुआ है. पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है और अब फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर मेकर्स क्या अनाउंस करने वाले हैं. दरअसल, 12 अक्टूबर को अल्लू अर्जुन, लोकेश कनगराज और प्रोडक्शन कंपनी माइथ्री मूवी मेकर्स की तरफ से कोलैबोरेशन में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट आया.

एक साथ दिखे अल्लू अर्जुन-लोकेश कनगराज

पोस्ट में अल्लू अर्जुन और लोकेश की तस्वीर शेयर की गई है. दोनों एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि फिल्म को लेकर कोई खास बातचीत चल रही है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “बहुत जल्द इंटरेस्टिंग अपडेट आने वाला है.”

इस पोस्ट की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि ये पहली बार है जब किसी प्रोजेक्ट के लिए अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज एक साथ आ रहे हैं. हालांकि, मेकर्स जिस अपडेट की बात कर रहे हैं, वो कब सामने आएगा इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी गई. देखना होगा कि मेकर्स क्या कुछ शेयर करते हैं और कब तक अपडेट देते हैं. अनिरुद्ध रविचंदर म्यूजिक कंपोजर के तौर पर इस पिक्चर से जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 20: कौन हैं मिट्ठू डॉन नकुल धुल? जिनकी एंट्री होते ही बाहर करने की मांग होने लगी

तेज प्रताप यादव अचानक राइज एंड फॉल 2 से बाहर, 3 वाइल्डकार्ड एंट्री ने बदला घर का माहौल

दीपिका पादुकोण के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म

बहरहाल, अल्लू अर्जुन फिलहाल ‘राका’ पर बिजी चल रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं. ये एटली के साथ भी अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म है. हालांकि, दीपिका पहले भी एटली के साथ शाहरुख खान की ‘जवान’ में काम कर चुकी है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More