SA vs BAN: बांग्लादेश को हराते ही साउथ अफ्रीका को लगा झटका, अगले मैच से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका के लिए पहला टेस्ट मैच शानदार साबित हुआ, जहां उसने आखिरी दिन बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया. हालांकि इसी मैच के दौरान टीम के कप्तान को चोट लग गई और वो बाहर हो गए,
साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जोरदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की और 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.(Photo: Getty Images)
टेम्बा बावुमा को पहले टेस्ट मैच में बैटिंग के दौरान दाएं पैर की पिंडली (काफ) में खिंचाव महसूस हुआ था, जिसके चलते वो कुछ रिटायर्ड हर्ट हो गए थे.(Photo: Getty Images)
बावुमा हालांकि बाद में बैटिंग के लिए उतरे थे लेकिन फिर बांग्लादेश की दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं आए. (Photo: PTI)
जांच के बाद चोट की गंभीरता का पता चला और इसलिए उन्हें आराम की सलाह दी गई है. उनकी गैरहाजिरी में एडन मार्करम टीम की कमान संभालेंगे. (Photo: Getty Images)



