रोहित शर्मा फेल हुए, यशस्वी जायसवाल को अब मिलेगा मौका? इरफान पठान ने बहुत बड़ी बात कह दी

रोहित शर्मा फेल हुए, यशस्वी जायसवाल को अब मिलेगा मौका? इरफान पठान ने बहुत बड़ी बात कह दी

टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बुरी तरह फेल साबित हुए. अब इरफान पठान ने यशस्वी जायसवाल को मौका देने की बात कही है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा सिर्फ 30 रन बना सके. ये खिलाड़ी पेस और स्विंग के आगे बेबस नजर आया. अब रोहित फेल हो गए हैं तो इरफान पठान ने एक अहम बात कही है. उनका मानना है कि यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड कप से पहले टेस्ट करने की जरूरत है. पठान ने कहा कि वो ये नहीं कह रहे हैं कि सीनियर को हटा दो, वो बस कह रहे हैं कि आराम देकर यशस्वी को मैदान पर उतारा जाए ताकि वो वर्ल्ड कप से पहले कुछ वनडे मैच खेल लें.

इरफान पठान का बड़ा बयान

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में यशस्वी को मौका देने की वकालत की. उन्होंने कहा, ‘मैं ये नहीं कह रहा कि सीनियर को हटा दो, लेकिन जब भी आपके पास किसी को आराम देने का समय हो, जहां तक सीनियर्स का सवाल है, यशस्वी जायसवाल को मौका मिलना चाहिए और ये उनके लिए और टीम इंडिया के लिए अच्छा होगा क्योंकि आपको वर्ल्ड कप में नहीं जाना चाहिए और ये देखना चाहिए कि एक बैकअप ओपनर के तौर पर उन्हें पूरे मौके मिले हैं या नहीं. तीसरे ओपनर के तौर पर उन्हें मौके मिलने चाहए. मौके मिलने से यशस्वी तैयार रहेंगे.’

यशस्वी का वनडे में अच्छा प्रदर्शन

वनडे क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद यशस्वी का रिकॉर्ड कमाल है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को 6 वनडे मैचों में मौका मिला है जिसमें उन्होंने 2 शतक की मदद से 285 रन बनाए हैं. उनका औसत 71.25 है और उनका स्ट्राइक रेट भी कमाल है. अब देखना ये है कि कब यशस्वी को मौका मिलता है.

इरफान ने ईशान को टॉप ऑर्डर में मौका देने की बात कही

इरफान पठान ने ईशान किशन को भी ऊपर ही मौका देने की बात कही. उन्होंने कहा,’ ईशान ने लोअर ऑर्डर में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वो एक बाएं हाथ का बल्लेबाज है, और बाएं और दाएं का संयोजन, खासकर ऐसी स्थिति में जहां गेंद घूमती है, उसे ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिए. जाहिर है, टीम मैनेजमेंट क्या करने की कोशिश कर रहा है, मैं पूरी तरह से समझता हूं. वो मिडिल ऑर्डर में एक बैकअप चाहते हैं.’

अनूप देव सिंह
अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More