Jailer 2: रजनीकांत का किरदार ना मुझे पीटेगा और ना गोली मारेगा… इस शर्त पर ‘जेलर 2’ में काम करने के लिए माने मिथुन चक्रवर्ती

Jailer 2: रजनीकांत का किरदार ना मुझे पीटेगा और ना गोली मारेगा… इस शर्त पर ‘जेलर 2’ में काम करने के लिए माने मिथुन चक्रवर्ती

Jailer 2: रजनीकांत की 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. जिसके लिए तेजी से प्रमोशंस चल रहे हैं. इसी बीच पता लगा कि फिल्म के लिए मिथुन चक्रवर्ती ने एक शर्त रखी थी.

Jailer 2: साउथ सिनेमा के मेगास्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है. फिल्म के आने में अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं. और यह 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रही है. इस बार भी रजनीकांत अपने उसी दमदार और स्टाइलिश ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ वाले अवतार में नजर आएंगे. पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद ‘जेलर 2’ में दर्शकों को कई नए और बड़े कलाकार देखने को मिलेंगे. फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ इस बार बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स को भी जोड़ा गया है. जिसमें मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल हैं. पर क्या आप जानते हैं इस पिक्चर के लिए हामी भरने से पहले उन्होंने एक बड़ी शर्त रखी थी.

हाल ही में रजनीकांत ने बताया कि मिथुन ने ‘जेलर 2’ में शामिल होने के लिए एक दिलचस्प शर्त रखी थी. दरअसल मिथुन चक्रवर्ती की शर्त यह थी कि रजनीकांत का किरदार न तो उन्हें मारे-पीटे, और न ही उन्हें गोली मारे.

रजनीकांत ने मिथुन के बारे में क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मिथुन चक्रवर्ती को इस फिल्म का ऑफर मिला, तो उन्होंने डायरेक्टर और मेकर्स के सामने एक बेहद दिलचस्प और अनोखी शर्त रख दी थी. मिथुन दा ने साफ कहा था कि फिल्म में उनका जो भी एक्शन सीक्वेंस या फाइट सीन होगा, उसमें रजनीकांत उन्हें पीट नहीं सक. अगर उन्हें पीटने का सीन रखा गया, तो वह फिल्म में काम नहीं करेंगे. उनकी इस मजेदार शर्त के बाद मेकर्स ने स्क्रिप्ट में थोड़ा बदलाव किया. और तब जाकर मिथुन दा इस फिल्म से जुड़े.

हाल ही में हुए ‘जेलर 2 सुपर शो’ में रजनीकांत ने याद करते हुए कहा, ”मिथुन मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. जब प्रोडक्शन टीम ने उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने पूछा कि उन्हें कौन सा रोल करना है. उन्होंने कहा, ‘क्या मैं विलेन हूं? क्या मुझे रजनीकांत से मार खानी है? दफा हो जाओ.”

कब हुई थी दोनों की मुलाकात?

हालांकि, WAVES समिट के दौरान दोनों एक्टर्स की मुलाकात हुई थी. जब बातचीत इस टॉपिक पर पहुंची, तो उन्होंने मुझसे कहा, ”अगर आप कहेंगे, तो मैं यह करूंगा. लेकिन उनकी एक शर्त थी- आप न तो मुझे मारेंगे-पीटेंगे और न ही गोली मारेंगे.”. फिर रजनीकांत ने कहा ”मुझे डायरेक्टर से पूछने दीजिए और फिर मैं आपको बताता हूं. लेकिन मुझे यकीन था कि वह बस ऐसे ही कह रहे थे.”

दरअसल मिथुन चक्रवर्ती ने ‘यगावरयिनुम ना काक्का’ से तमिल फिल्मों में डेब्यू किया था. लेकिन इसके बाद वो किसी और फिल्म में नजर नहीं आए हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More