मैट हेनरी-माहली बियर्डमैन ने मिलकर रचा इतिहास, क्रिकेट में सिर्फ दूसरी बार हुआ ये कमाल

मैट हेनरी-माहली बियर्डमैन ने मिलकर रचा इतिहास, क्रिकेट में सिर्फ दूसरी बार हुआ ये कमाल

अगल-बगल मौजूद दो देशों के तेज गेंदबाजों ने अपने घर में मेहमान टीम के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा दी. ऑस्ट्रेलिया के लिए ये काम माहली बियर्डमैन ने किया तो न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने.

एक तरफ पर्थ का ऑप्टस स्टेडियम था तो दूसरी ओर पड़ोसी देश न्यूजीलैंड के माउंट माउनगानुई का बे ओवल मैदान था. दोनों मैदान पर वनडे मैच चल रहे थे और दोनों ही मुकाबलों में मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया. एक तरफ ऑस्ट्रेलिया के युवा पेसर माहली बियर्डमैन अपने डेब्यू पर इंग्लैंड की धज्जियां उड़ा रहे थे तो दूसरी ओर अनुभवी कीवी पेसर मैट हेनरी ने भारतीय बैटिंग को ध्वस्त कर दिया था. दोनों ने अपनी-अपनी टीमों को जिताया और इसके साथ ही एक ऐसा कमाल किया, जो सिर्फ दूसरी बार देखने को मिला है.

बियर्डमैन और हेनरी ने दहलाया

शुक्रवार 13 नवंबर को इन दोनों तेज गेंदबाजों ने ये कमाल किया. पर्थ में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 21 साल के पेसर बियर्डमैन अपना डेब्यू कर रहे थे. उनकी टीम पहले गेंदबाजी कर रही थी और बियर्डमैन ने ऑप्टस स्टेडियम की तेज पिच पर आग उगली. उन्होंने 24 रन देकर 6 विकेट झटके. बियर्डमैन ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और जो रूट को जल्दी आउट किया, फिर मिडिल और लोअर ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. इंग्लैंड की सिर्फ 131 रन पर ऑल आउट हो गई.

इसके कुछ ही देर बाद न्यूजीलैंड के मैट हेनरी की बारी थी, तो पिछले 3 वनडे मैच में नहीं खेल सके थे. हेनरी की वापसी ने न्यूजीलैंड को कितनी ताकत दी, इसका पता पहले ओवर में ही चल गया. उन्होंने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेज दिया. तीनों अपना खाता नहीं खोल सके. हेनरी ने इसके बाद भी कहर बरपाया और करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 27 रन देकर 6 विकेट लिए. भारत 89 रन पर ढेर हो गया और मैच हार गया.

एक ही दिन 6-6 विकेट

मैट हेनरी और बियर्डमैन के इस कमाल ने वनडे क्रिकेट को एक दुर्लभ दिन दिखाया. क्रिकेट इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब एक ही दिन दो गेंदबाजों ने वनडे क्रिकेट में 6-6 विकेट लिए हों. इससे पहले, ऐसा कारनामा 17 मार्च 2017 को हुआ था. उस दिन अफगानिस्तान के राशिद खान और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने ग्रेटर नोएडा में एक ही वनडे में 6-6 विकेट लिए थे.

सुमित सुन्द्रियाल
सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More