मैट हेनरी ने किया 0 पर ढेर, फिर भी विराट कोहली ने उन्हें दिया ये खास गिफ्ट

मैट हेनरी ने किया 0 पर ढेर, फिर भी विराट कोहली ने उन्हें दिया ये खास गिफ्ट

मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच में पहले ओवर में ही अपना कहर बरपाते हुए 3 बल्लेबाजों को 0 के स्कोर पर ही पवेलियन लौटा दिया था. इसमें रोहित और विराट जैसे दिग्गज शामिल थे.

न्यूजीलैड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम बुरी तरह पस्त हुई. टीम इंडिया सिर्फ 89 रन पर ढेर हो गई और 244 रन के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई. भारतीय टीम का ये हश्र किया न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने, जिन्होंने अकेले ही 6 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया. जिन बल्लेबाजों को उन्होंने आउट किया, उसमें विराट कोहली भी शामिल थे. मगर इसके बावजूद विराट ने मैच के बाद न्यूजीलैंड के ड्रेसिंग रूम में जाकर हेनरी को एक खास गिफ्ट दिया.

माउंट माउनगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में मैट हेनरी ने पहली गेंद और पहले ओवर में ही भारत की तकदीर तय कर दी थी. उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को पवेलियन लौटा दिया. तीनों बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके थे. मगर इसके बावजूद हेनरी के शानदार प्रदर्शन को सराहते हुए कोहली ने गिफ्ट में उन्हें अपनी एक जर्सी दी.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

BLACKCAPS (@blackcapsnz) द्वारा साझा की गई पोस्ट

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कोहली और हेनरी की इस खास मुलाकात का वीडियो पोस्ट किया. इसमें कोहली टीम इंडिया की नीली जर्सी हेनरी को देते हुए नजर आए. साथ ही दोनों के बीच मैच को लेकर छोटी सी चर्चा हुई, जिसमें कोहली ने हेनरी की गेंदबाजी को शानदार बताया. साथ ही कोहली यह भी कहते हुए दिखे कि शायद सूरज की रोशनी के कारण भी हेनरी का पहला ओवर घातक रहा. कोहली ने बाद में जोड़ा कि उन्हें नहीं लगा था कि विकेट में कोई बड़ा बदलाव आएगा.

वहीं हेनरी ने इस शानदार सफलता के बावजूद अपनी विनम्रता को बरकरार रखा और इस सफलता को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मानने से इनकार कर दिया. हेनरी से जब पूछा गया कि क्या यह वनडे में उनका अब तक का सबसे बेहतरीन शुरुआती ओवर था, तो उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता. यकीनन कोई और होगा. बहुत सारा वनडे क्रिकेट खेला गया है. निश्चित रूप से इससे बेहतर भी प्रदर्शन हुए होंगे.”

सुमित सुन्द्रियाल
सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More