श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के बुरे हाल, नाकामी की लिस्ट में जुड़े ये नए रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के बुरे हाल, नाकामी की लिस्ट में जुड़े ये नए रिकॉर्ड

शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए चले गए, जिसके चलते श्रेयस अय्यर ने पहली बार ODI में भारत की कमान संभाली. मगर उनका पहला ही मैच नाकामी के साथ खत्म हुआ.

IPL और घरेलू क्रिकेट में श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी का ऐसा जलवा दिखाया कि उन्हें टीम इंडिया में भी ये जिम्मेदारी मिल गई. मगर इंटरनेशनल क्रिकेट में अय्यर की कप्तानी का आगाज अच्छा नहीं रहा है. टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के फुल टाइम कप्तान बने अय्यर को शुरुआत में ही बड़े झटके लग चुके हैं. वहीं अब वनडे फॉर्मेट में पहली बार टीम की कमान संभाल रहे अय्यर के नेतृत्व में भारत को करारी हार मिली. इस तरह उनकी कप्तानी की नाकामियों में एक और पन्ना जुड़ गया.

माउंट माउनगानुई में शुक्रवार 13 नवंबर को भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मैच केला गया. इस मैच में अय्यर भारतीय टीम की कमान संभाल रहे थे क्योंकि शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए टीम से अलग हो चुके हैं. टी20 में टीम के कप्तान बन चुके अय्यर के लिए ODI में कप्तानी का ये पहला ही मौका था लेकिन भारतीय टीम सिर्फ 89 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत को 244 रन से करारी हार मिली.

अय्यर की कप्तानी में नाकामी की लिस्ट

इसने अय्यरी की कप्तानी के पहले से ही बिगड़े हुए रिकॉर्ड को और खराब कर दिया. सिर्फ 6 महीने में ही अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम की चौंकाने वाली हार की लिस्ट लंबी हो गई है-

  1. भारतीय टीम सिर्फ 89 रन पर ढेर हो गई, जो ODI क्रिकेट में न्यूजीलैंड की जमीन पर उसका सबसे छोटा स्कोर है.
  2. अय्यर की कप्तानी में ही भारत को वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार (244 रन) मिली है.
  3. भारतीय टीम पूरे 16 साल के बाद ODI क्रिकेट में 90 रन से कम के स्कोर पर ऑल आउट हुई है और ये अय्यर की कप्तानी में ही हुआ है.
  4. वहीं अय्यर की कप्तानी में ही भारतीय टीम को पहली बार आयरलैंड के खिलाफ पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में हार का सामना करना पड़ा है.
  5. सिर्फ मैच ही नहीं बल्कि पहली बार आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को किसी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा.
  6. वहीं 12 साल बाद पहली बार भारत को इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी.
  7. पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा हुआ, जब टीम इंडिया लगातार 5, 6 और 7 टी20 मैचों में एक भी जीत हासिल करने में नाकाम रही.
  8. इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 0-4 से सीरीज गंवाई, जो पहली बार था कि एक टी20 सीरीज में भारत 4 मैच हारा.
  9. अय्यर की कप्तानी में ही पहली बार किसी टीम ने भारत के खिलाफ 250 से ज्यादा का स्कोर किया और फिर 3 बार ऐसा हुआ.
  10. भारतीय टीम 7 साल बाद लगातार 2 टी20 सीरीज हारी और ये दोनों अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आई.
  11. पहली बार भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में लगातार 2 मैच में हार मिली.

सुमित सुन्द्रियाल
सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More